आगरा में 23 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश, नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित


आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर 23 अक्टूबर, शुक्रवार को जनपद आगरा के सभी स्कूलों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के चलते नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

इस आदेश के दायरे में परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित स्कूल भी शामिल हैं।

जारी निर्देश में सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। ऐसे में शुक्रवार को जिले के विद्यार्थियों को स्कूल नहीं जाना होगा।