आगरा। दशहरा मेला स्वागत समिति, बाग मुजफ्फर खाँ द्वारा आयोजित 45 वें दशहरा महोत्सव का समापन मंगलवार को भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों, वृद्धजन सम्मान समारोह और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ। महोत्सव में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उल्लास का संगम देखने को मिला। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका क्षेत्रीयवासियों ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी के बीच रावण दहन हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. बीना लवानिया, तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चन्द्र गर्ग एवं रोमसंस ग्रुप के डायरेक्टर विकास खन्ना उपस्थित रहे।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, महंत कपिल नागर, विजय गुप्ता जिलाध्यक्ष, लघु उघोग भारती एवं वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन का सम्मान स्वागताध्यक्ष रमन गुप्ता तथा सह मीडिया प्रभारी संस्कार गुप्ता ने किया।
शोभायात्रा संयोजक पं. मुकेश शर्मा एवं सह संयोजक राहुल शर्मा के नेतृत्व में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के मार्ग में क्षेत्रीयवासियों ने जगह-जगह आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वरूपों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं में भगवान के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
इसके पश्चात् पंकज त्यागी एडवोकेट द्वारा वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए। सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। अंत में भव्य आतिशबाजी के बीच रावण दहन के साथ 45वें दशहरा महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।
कार्यक्रम में मेले के मुख्य संरक्षक हेमेन्द्र कुलश्रेष्ठ, मेला संयोजक जुगल चतुर्वेदी, अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया, स्वागताध्यक्ष रमन गुप्ता, महामंत्री विनय जैन, संरक्षक पं. ओम शर्मा, मेला प्रभारी विनय शर्मा, सह मीडिया प्रभारी संस्कार गुप्ता, मीडिया प्रभारी मोहित चतुर्वेदी, मुकुल कुलश्रेष्ठ, भगवानदास कुशवाहा, मनीष गर्ग, कपिल नागर, प्रदीप सिंघल, श्याम सुन्दर शर्मा, जसवन्त सिंह बघेल, राकेश बघेल, दिनेश वर्मा, तरूणा अग्रवाल, सीमा यादव, सपना चतुर्वेदी, मंत्री सौरब गुप्ता, सहमंत्री सुमित चतुर्वेदी, अखिल अग्रवाल, विनोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, विशाल तोमर, आशीष लवानिया, निखिल कुलश्रेष्ठ, केशव अग्रवाल, हिमांशु वर्मा, लाल बघेल, सागर कुशवाहा, पुजा अग्रवाल, प्रतिभा लवानिया, पारूल बघेल, सचिन सेठ, पिन्टु आदि उपस्थित रहे।
