अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध

 

कवाई। अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कवाई पंचायत के सालपुरा गांव स्थित बंजारों की टापरिया एवं कालबेलिया बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट के माध्यम से आयोजित शिविर में 118 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 55 पुरुष और 63 महिलाएं शामिल रहीं। चिकित्सा दल ने सर्दी-जुकाम, बुखार, एलर्जी, त्वचा रोग, सिरदर्द एवं पाचन संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न मौसमी बीमारियों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया।

इस दौरान ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के संबंध में भी जागरूक किया गया।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा सीएसआर के तहत क्षेत्र के ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ-साथ उनमें स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ाई जा सके।