इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस (IIHP) द्वारा होमियोपैथिक वेबिनार का हुआ आयोजन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होमियोपैथिक फिजिशियंस (IIHP Central zone) द्वारा फ्री होमियोपैथिक वेबिनार का आयोजन किया गया जिस में मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होमियोपैथिक फिजिशियंस सेंट्रल जोन के चीफ़ कॉर्डिनेटर डॉ राजेन्द्र सिंह रहे वेबिनार का विषय सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस रहा जिस पर डॉ राजेन्द्र सिंह ने विस्तार से चर्चा करते हुए एक ऐसे रोगी को भी प्रस्तुत किया गया था जो कुछ समय पहले सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस रोग से पीड़ित था और उस को ऑपरेशन की सलाह दी गई थी जे कि होमियोपैथिक दवाओं से ठीक हो चुका है 

इस वेबिनार में चिकित्सकों के अलावा होमियोपैथी छात्र छात्राओं एवं आम लोगों को भी जोड़ा गया था जिस का ज्ञानवर्धन का लाभ आम लोगों तक भी पहुंच सका इस वेबिनार में काफी संख्या में लोग जुड़े थे इस वेबिनार के कॉर्डिनेटर डॉ अंबुज शुक्ला जनरल सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजियंस रहे वरिष्ठ डॉ पी सी श्रीवास्तव ने वेबिनार की सराहना करते हुए डॉ राजेन्द्र सिंह का उत्साहवर्धन किया अंत में उत्तर प्रदेश इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होमियोपैथिक फिजिशियंस के अध्यक्ष डॉ ओ पी श्रीवास्तव ने सभी सहभागियों का आभार प्रकट करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी