भीषण गर्मी से मिली राहत, शुक्रवार को आगरा में मौसम रहा खुशनुमा

 


आगरा। पिछले 4-5 दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। उमस भरी गर्मी ने लोगों को एक बार फिर मई और जून की याद दिला दी थी। लेकिन शुक्रवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा। आगरा में सुबह से ही ठंडी हवा और बादल छाए रहे। शहरवासियों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी शुक्रवार और शनिवार ऐसा हो मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की पुलकी बारिश होने की भी संभावना है।