लेखिका समिति का 26वे स्थापना समारोह पर हुई काव्यगोष्ठी एवं साझा हुए संस्था के 26 वर्षों के संस्मरण

  

आगरा। आगरा महानगर लेखिका समिति का 26वां स्थापना दिवस और काव्य गोष्ठी शुक्रवार को नागरी प्रचारिणी सभा में आयोजित की गई। कार्यक्रम हिंदी दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विषय पर केंद्रित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कमलेश नागर, डॉ. शैलबाला अग्रवाल और डॉ. शशि गोयल ने किया। इसके बाद डॉ. रेखा कक्कड़ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र मिलन एवं विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा मौजूद रहे। समिति की अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संस्थापिकाओं में डॉ. शशि गोयल और डॉ. शैलबाला अग्रवाल ने समिति के 26 वर्षों के सफर के संस्मरण साझा किये |


काव्य गोष्ठी के दौरान डॉ राजेंद्र मिलन, डॉ रमेश आनंद, हरीश अग्रवाल ढपोरशंख, डॉ. नीलम भटनागर एवं डॉ राजीव शर्मा निस्पृह ने हिंदी  की महत्ता, संस्कार और श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन पर प्रस्तुतियां दीं। समारोह का कुशल संचालन सचिव निधि गर्ग ने किया। 

इस दौरान डॉ. आभा चतुर्वेदी, किरण शर्मा, पुष्पा सिंह, विजया तिवारी, अनीता सान्याल, रानू बंसल और मीरा परिहार आदि मौजूद रहीं।