अब जल्द ही आईएसबीटी तक दस्तक देगी मेट्रो, सभी तैय्यारियाँ पूरी, बचेगा समय, मिलेगी जाम से मुक्ति

 


10 अक्टूबर से चल सकती है आईएसबीटी तक मैट्रो ट्रेन 

आगरा। शहर को स्मार्ट बनाने की कवायदें लगातार सरकारें द्वारा जारी है। साल 2024 में शुरू हुये मैट्रो के पहले चरण के बाद ही दूसरे चरण का कार्य तत्काल शुरू हुआ जिसके बाद यूपीएमआरसी ने द्वितीय चरण में प्रतापुरा, कलैक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, आरबीएस चौराहा, राजा मंडी आईएसबीटी चौराहा लगभग पूरी तरह तैयार है। शासन ने आईएसबीटी तक मेट्रो के संचालन के लिए एक और प्रस्ताव तिथि भेजी है। इस बार 10 अक्टूबर से संचालन शुरू करने के लिए यूपीएमआरसी को निर्देशित किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी 20 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी जिस पर संचालन शुरू नहीं हो सकी थी। यूपीएमआरसी का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। जिसमें लगभग 13 स्टेशन हैं। 

 फिल्हाल मैट्रो 6 स्टेशनों पर संचालित हो रही थी जिसमें ताज पूर्वीं से बिजली घर तक के स्टेशन हैं लेकिन अब जल्द ही अगले 5 स्टेशन एसएन मेडीकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामण्डी, आरबीएस और आईएसबीटी तैयार हो चुके है। बस शासन से हरी झण्डी मिलने की देर है। 


यूपीएमआरी के उप महाप्रबधंक पंचानन मिश्रा ने बताया की मैट्रो के संचालन की तैयारी की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। जिसमें आईएसबीटी तक मैट्रो चलाने की मांग की गई है। इसके लिए 10 अक्टूबर की तारीख मांगी है। इस दौरान महाप्रबंधक ने बताया की पहले कोरिडोर के अंतर्गत 13 स्टेशन निर्धारित हैं। इनके अलावा बीच में फिल्हाल कोई नया स्टेशन नहीं बनाया जाएगा। भविष्य में छलेसर,रुनकता और एयरपोर्ट तक मैट्रो के विस्तार की योजना है।