आगरा। भावना एस्टेट, सिकंदरा स्थित जनकपुरी में आज श्रीराम दरबार की संध्या महाआरती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती के साथ महिलाओं ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी, आगरा के पदाधिकारियों ने जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और आगामी आयोजन को लेकर चर्चा की। साथ ही श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।
आरती एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, अंजुल बंसल, रामांशू शर्मा, राम राहुल शर्मा, विकास अग्रवाल, सुमित बंसल, किट्टू शर्मा आदि।
जनकपुरी महोत्सव समिति की ओर से स्वागत करने वालों में:
राजीव यादव, मनोज बंसल, संजय गोयल, मनोज जादौन, धर्मेश जैन, शीतल अग्रवाल, अमिता पोरवाल, सीमा सिंह, रिंकू वर्मा, आरती शर्मा, ममता अग्रवाल, मृदुला आदि शामिल रहे।
✨ 6 से 9 अक्टूबर — जनकपुरी महोत्सव
इससे पहले आमंत्रण यात्रा, हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत जैसे आयोजन भी होंगे।

0 Comments