भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में हुआ निधन

- भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, दो दिन से बुखार था; नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दम

- विधायक के करीबी सूत्रों ने बताया: हार्ट अटैक से हुई हालत गंभीर

- सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

 आगरा। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने नोएडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। रास्ते में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई।

इसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दाैरान विधायक ने दम तोड़ दिया। विधायक की माैत की जानकारी मिलते ही समर्थकों में शोक की लहर दाैड़ गई।