आगरा। आगरा के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हुई अरुण डंग के द्वारा लिखित लगभग 200 प्रष्टों की पांच खंडों में 30 लेखों वाली इस कृति के लोकार्पण समारोह का शुभारंभ श्रीमती विमला डंग , रेखा डंग आर्किटेक्चर शशि शिरोमणि, प्रोफेसर वीना शर्मा आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। सरस्वती वंदना कुमारी पूजा तोमर ने प्रस्तुत की। आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए श्री दुर्ग विजय सिंह दीप ने कहा कि यह आयोजन आगरा के उन सभी आगरा प्रेमियों के लिए है जो अपने आप को आगरे का कहते हैं।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर वीना शर्मा जी ने कहा की बिहारी सतसई की तर्ज पर इस पुस्तक में जो तीस आलेख हैं वह गागर में सागर के समान है और अरुण जी ने पर्याप्त विचार मंथन कर जो जानकारी प्राप्त की है उसे लिपिबद्ध किया है।
अरुण के द्वारा प्रथम कृति डॉ पारिख साहब को भेंट की गई और उसके उपरांत डॉक्टर पारीक,शशि शिरोमणि, सुश्री वीना शर्मा, विमला डंग ,रेखा डंग ,प्रेमा डंग,राधिका डंग ,धारा ,संकल्प , सृष्टि ,बत्रा, दुर्ग विजय सिंह दीप और सुशील सरित के द्वारा पुस्तक का लोकार्पण हुआ।
अरूण जी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें नजीर और गालिब ने हमेशा प्रभावित किया और आगरा ऐसा शहर जो कई संस्कृतियों का संगम है ।आगरा की इन्हीं खासियत ने उन्हें इस पुस्तक को लिखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गजल गायक सुधीर नारायण के द्वारा नजीर की नज्म आगरे का है प्रस्तुत की गई। सहयोगी स्वर थे
खुशी सोनी ,प्रीति कुमारी ,अमन शर्मा और हर्षित पाठक । तबले पर राज मैसी , की बोर्ड पर अशोक कुमार ने और बासुरी पर अक्ष यादव ने संगत की।संचालन सुशील सरित ने किया ।
इस अवसर पर सर्वश्री पूरण डावर,अशोक अश्रु , रामनाथ, रामकुमार अग्रवाल,लब कुश मिश्रा, महेश शर्मा, कर्नल शिव कुंजरू, रवि शिरोमणि,मधु भारद्वाज ,विजय गोयल,गायत्री , हरीश अग्रवाल , आरिफ तैमूरी, विजया तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव ,महेश धाकड़ ,अनिल शुक्ला, श्री कृष्णा ,बृजेंद्र,श्री मोहन कुशवाहा, योगीराज , दिलीप रघुवंशी ,बेगम नसरीन, श्री हरीश भदोरिया, अशोक राठी,सुधीर शर्मा ,चंद्रशेखर शर्मा, ह यशपाल जी, फैज अली,राकेश निर्मल ,रवि,आर एस तिवारी ,आदर्श नंदन, डॉ शैल वाला ,सुषमा सिंह रमा वर्मा ,निशु, अभय पोता दे जी,महेश शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आयोजन सहयोगी थे जिनकेसाहित्य संगीत संगम एवं चेतना इंडिया ।
