बालदिवस पर : काव्यपाठ संग बच्चों ने जाना भास्वती वीरांगना भीमाबाई का इतिहास.. और हुआ निशिराज और राजेश्वरी का सम्मान


आगरा। वीरांगना भीमाबाई होलकर की 236 वीं जयंती पर सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट में स्मृति काव्य समारोह, बाल दिवस संगोष्ठी,ब्रज प्रदेश महिला मोर्चा की जिला मंत्री मनोनीत किए जाने पर गायिका एवं कवयित्री निशि राज तथा भजन गायिका राजेश्वरी बघेल का सम्मान किया गया। माधुर्य एवं समानांतर पत्रिका द्वारा आयोजित इस आयोजन की मुख्य अतिथि समाज सेविका मधु बघेल और अध्यक्ष डॉ. कुसुम चतुर्वेदी रहीं। कार्यक्रम की परिकल्पना डॉ.राजेन्द्र मिलन द्वारा रचित की गई।

मधु बघेल ने वीरांगना भीमाबाई की शौर्य गाथा का वर्णन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और मिलन जी द्वारा रचित उनकी प्रसिद्ध कृति वीरांगना भीमा बाई पर उन्हें भी नमन किया। कार्यक्रम में प्रो. ब्रजेश रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 इस आयोजन में नगर के गणमान्य व्यक्तियों में डॉ रामवीर शर्मा रवि, शरद गुप्ता, आचार्य उमा शंकर पाराशर, नीरज मिलन, हरवीर परमार, जगन्नाथ बघेल, अतुल गोला, राहुल सिंह, नितेश आदि मौजूद रहे।

कवि सम्मेलन एवं बाल साहित्य संगोष्ठी के बाद जिला मंत्री निशि राज - राजेश्वरी बघेल दोनों को समानांतर पत्रिका परिवार , मधु बघेल, कुसुम चतुर्वेदी द्वारा शाल, मणि माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस समारोह का संचालन नागेश शुक्ल ने किया और डॉ.शशि गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।