- साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा में तीन दिवसीय साहित्य समारोह का समापन
आगरा। राजस्थान के नाथद्वारा स्थित प्रतिष्ठित साहित्य मंडल ने आगरा की तीन विभूतियों को मानद उपाधियों से सम्मानित किया है। 12 सितंबर से श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में शुरू हुए तीन दिवसीय साहित्य समारोह का समापन 14 सितंबर को हुआ।
समारोह में रामकथा वाचक एवं 'रामायणी सम्मान' से विभूषित कवि पं. योगेशचंद शर्मा 'योगी' को 'हिंदी काव्य भूषण', वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्ता को 'संपादक रत्न' और वरिष्ठ पत्रकार मधुकर चतुर्वेदी को 'पत्रकार प्रवर संपादक' की उपाधि से अलंकृत किया गया। तीनों विभूतियों को उपाधि-पत्र, श्रीनाथजी की छवि, प्रसाद, मेवाड़ी पगड़ी, शॉल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानितजनों का गद्यात्मक और पद्यात्मक परिचय भरतपुर के कवि हरिओम हरि और नरेंद्र निर्मल ने प्रस्तुत किया।
समारोह के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ से आए हिंदी के विद्वान डॉ. अमर सिंह बधान और भरतपुर से आए पं. ब्रजेश कौशिक रहे। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष पं. मदन मोहन शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राहुल उपस्थित रहे। साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम देवपुरा ने संचालन किया।
देशभर के साहित्यकारों का संगम
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की पत्रिका 'उत्तर प्रदेश' के संपादक डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता, कथाकार गोपाल कृष्ण हांडा और एम.एल. चतुर्वेदी ने भी विचार व्यक्त किए।
अन्य प्रांतों के साहित्यकार भी सम्मानित
समारोह में मथुरा के डॉ. अंजीव रावत ने गणेश वंदना, भरतपुर के हरिओम हरि ने सरस्वती वंदना, अलवर के नानक चंद नवीन ने श्रीनाथ वंदना और गौरांग देवपुरा ने हिंदी गीत प्रस्तुत किया।
विभिन्न स्मृति सम्मानों के तहत
- कोयंबटूर के संतोष कुमार आर.जे. जमी को जीवनलाल अग्निहोत्री स्मृति सम्मान एवं 'साहित्य मर्मज्ञ' उपाधि
- प्रो. नरेंद्र मिश्र (नई दिल्ली) और प्रो. मुन्ना तिवारी (झांसी) को भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान
- डॉ. ए. अनुराधा (तेलंगाना) को सोहनी देवी गिलड़ा स्मृति सम्मान
- डॉ. सुरेश कुमार मिश्र 'उरतृप्त' (हैदराबाद) को डॉ. दाऊ दयाल गुप्ता स्मृति सम्मान
- डॉ. कुमुद बाला (हैदराबाद) को सूरज केसरी फरक्या स्मृति सम्मान
- डॉ. शशिकांत मिश्र (जम्मू-कश्मीर) को रामस्वरूप सिंगल स्मृति सम्मानन
- आर. श्रीदेवी (चेन्नई) और डॉ. मंजू रूस्तगी (चेन्नई) को रामस्वरूप अग्रवाल स्मृति सम्मान एवं 'हिंदी भाषा शिरोमणि' उपाधि प्रदान की गई। समारोह के दौरान कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया।


0 Comments