खंदारी मास्टर प्लान क्षेत्र से स्कूली छात्रों का मारपीट करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल



आगरा। थाना हरिपर्वत स्थित वार्ड 33 खंदारी मास्टर प्लान क्षेत्र से स्कूली छात्रों का मारपीट करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को कई युवक सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रैफिक रुक गया।

वीडियो में युवक खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है, जबकि आसपास मौजूद लोगों के बीच भी हलचल दिखाई दे रही है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, मारपीट किस बात को लेकर शुरू हुई और विवाद की असली वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वायरल वीडियो खंदारी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में घटना की पूरी जानकारी और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।