आगरा। आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन के तत्वावधान में माइडिया एनर्जी द्वारा शुक्रवार शाम होटल होलीडे इन में सौर ऊर्जा पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में आगरा और आसपास के जिलों से 200 से अधिक पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड वेंडर्स शामिल रहे। उनको सौर ऊर्जा के लिए हाइब्रिड इनवर्टर की जानकारी प्रदान की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए *आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव जैसवाल* ने कहा कि अब तक बिना बैटरी, बिना बैकअप वाले सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे थे। इसके कारण ग्रिड पर लोड आ रहा था। ग्रिड असंतुलित हो जाती थी। इसको ठीक करने के लिए अब बैटरी बैकअप वाले सोलर सिस्टम प्रदान किए जाएंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2.0 के तहत भारत सरकार अब बैटरी बैकअप वाले सोलर सिस्टम को अनिवार्य कर सकती है। इस दृष्टि से सोलर के लिए हाइब्रिड इनवर्टर अब सबसे समझदारी वाला विकल्प है।
पीओ-नेडा प्रेमचंद और माइडिया एनर्जी के कंट्री हेड प्रवीन शर्मा* ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना 2.0 मतलब बल्ले ही बल्ले.. हाइब्रिड इनवर्टर से बिजली बिल बचे, पावर बैकअप रहे और लाइट जाने पर एसी तक चल जाए।
डीवीवीएनएल के जितेंद्र कुमार, माइडिया के इंटरनेशनल सेल्स मैनेजर मिडो (चीन) और माइडिया के ग्लोबल ट्रेनिंग मैनेजर पीयूष चौधरी ने सामान्य इनवर्टर और हाइब्रिड इनवर्टर का अंतर समझाते हुए बताया कि सामान्य ऑन-ग्रिड इन्वर्टर दिन में सोलर से बिजली बनाएगा, घर चलाएगा, बाकी बिजली ग्रिड में भेज देगा। ऐसे में लाइट गई तो सोलर भी बंद। रात में सिर्फ ग्रिड से चलेगा। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली जाने के बाद जहाँ ऑन ग्रिड इन्वर्टर सोलर से बिजली बनाना बंद कर देता है, वहीं हाइब्रिड सोलर सिस्टम बिजली प्रदान करता रहता है।
उन्होंने बताया कि हाइब्रिड इन्वर्टर 3 काम एक साथ करता है: सोलर + बैटरी + ग्रिड.. यह दिन में सोलर से घर चलाता है, बैटरी चार्ज करता है, एक्स्ट्रा बिजली ग्रिड में भेजता है। लाइट जाने पर बैटरी से घर चलाता है, सोलर तब भी काम करता है। रात में बैटरी या ग्रिड से घर चलता है। मतलब बिजली बिल भी बचेगा और लाइट जाने पर एसी तक भी चल जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य जन-जन को न केवल अबाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करना है बल्कि हर व्यक्ति को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना और अधिक बिजली उत्पादन की स्थिति में बिजली बेचकर आमजन को आर्थिक लाभ भी प्रदान करवाना है।
आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन के संरक्षक और नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, माइडिया एनर्जी के सर्विस हेड सुशील कुमार और रीजनल सेल्स मैनेजर राकेश मिश्रा* ने सभी वेंडरों से आगामी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना 2.0 का लाभ उठाने के लिए अभी से तैयार रहने की अपील की और सभी के हित मे हाइब्रिड सोलर प्लांट लगाने के लिए उपभोक्ता को जागरूक करने के लिए समझाया। *माइडिया एनर्जी के क्षेत्रीय वितरक राशि एंटरप्राइजेज के एमडी अयान जैसवाल* ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया। संजीव जैन और दीप गुप्ता भी प्रमुख रूप से अपस्थित रहे।
