मीना मंच के अंतर्गत मीना प्राक्ट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

- चुनौतियों पर आदिकाल से ही हावी रही हैं प्रतिभाऐं- डॉ.यशोयश 

 आगरा।  आगरा ग्रामीण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेहपूठ बरहन एत्मादपुर-आगरा में मीना मंच के अंतर्गत मीना प्राकट्योत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

          मीना प्राकट्योत्सव के मुख्य अतिथि कवि डॉ. यशोयश ने अपने आतिथ्य उदबोधन में कहा कि मीना मंच में मीना एक साहसी और बुद्धिमान बालिका है जो समय-समय पर अपने प्रिय दोस्त मिट्ठू के साथ वह सारे काम फुर्ती से निपटाती है जो एक होनहार विद्यार्थी समयबद्ध और अनुशासित रहते हुए अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देकर कक्षा में सर्वोच्च स्तर पर अपना नाम दर्ज कराता है। मीना की तरह राष्ट्रनिर्माण में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनौतियों पर आदिकाल से ही हावी रही हैं प्रतिभाऐं...इसीलिए तो मीना जैसी बालिकाओं की कथा-कहानियाँ पुस्तकों में स्वर्णाक्षरित स्वरूप में अंकित हैं।

          नोडल शिक्षिका-सुगमकर्ती रेनू बघेल ने निर्भीक-परोपकारी-बुद्धिमान बालिका मीना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीना का जन्म दिन प्रत्येक वर्ष 24 सितम्बर को मनाया जाता है यह दिन बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाले 'मीना मंच' की शुरुआत की स्मृति में 'मीना दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं...जिनका उद्देश्य बालिकाओं में शिक्षा-स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना होता है।

           विद्यालय में मीना प्राकट्योत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...विशेषकर छात्राओं में इस आयोजन से नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ...मीना के प्राकट्योत्सव पर छात्राओं के साथ छात्रगण भी उत्साह से सराबोर नजर आए।मीना प्राकट्योत्सव में चित्रकला-आलेखन-रंगोत्सव प्रतियोगिता कराई और समापन के बाद सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। मीना महोत्सव में लगभग 25 छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट चित्रकला-पोस्टर के लिए सम्मानित किया गया।

          मीना महोत्सव का संचालन मिथलेश सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापित नीरज सिंह ने किया।

          इस अवसर पर विशिष्ट छात्र-छात्राओं में ओजस्वी, शिवानी, रौली, रिंकी, नंदनी, काव्या, गोरी, करिश्मा, मनोरमा, गुंजन, काजल, चंचल, मुस्कान, नगीना, राधिका, तानिया, निहारिका, जानवी, आरती, सुहाना, हेमा, सलौनी, विवेक, अतुल, शिवा, सुमित, जॉनी, लकी, अंकित, पंकज, अंशू, कृष्णा, अमन, नवीन, अनमोल, वंश, सागर बाबू, बृजमोहन, कपिल, अंशुल, सिधू, विशाल, पुनीत, विहान, गुलशन, रामकिशन, आशिक, रोताश के साथ-साथ अभिभावक बबलू नायक, जुगनू, गवेन्द्र सिंह, श्रीराम, नेताजी रनवीर सिंह, बबली देवी, रसोइया भूरी देवी, रीना कुमारी, सत्यमलता* आदि गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता दी।