देवनागरी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया गुरु पूर्णिमा पर "हृदयंगम्~१०३" के रसानंद में कंठोष्ठ्य पावस उत्सव का आयोमजन

 

आगरा। देवनागरी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था आगरा के तत्वावधान में गुरु व्यास पूर्णिमा के उपलक्ष्य में "हृदयंगम्~१०३" के रसानंद में कंठोष्ठ्य पावस उत्सव का आयोजन राधिका टेंट हाऊस खंदारी आगरा पर बड़े ही गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ।

        माँ शारदे की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

        मुख्य अतिथि ब्रज बिहारी लाल 'बिरजू' ने कहा कि गुरु ज्ञान के बिना मानव जीवन की सार्थकता अधूरी है इसलिए हम सभी को गुरु की शरण-मार्गदर्शन र्में ही अपना समर्पण आजीवन कर देना चाहिए। जिसके लिए आज जेनजी युवा पीढ़ी को आगे आना होगा उसके बाद ही देश की भावी पीढ़ी सुरक्षित रह पाएगी।

          अध्यक्षता कर रहे नंदनंदन गर्ग महामंत्री संस्कार भारती आगरा ब्रज प्रांत ने अपने उदबोधन में कहा कि हिंदुस्तान का भविष्य गुरु वेद व्यास जी ने वैदिक काल में ही तय कर दिया था कि माता-पिता आत्मा हैं तो गुरू परमात्मा।

          मुख्य वक्ता कवि सम्राट डॉ.राजेन्द्र मिलन को संस्था की ओर से "हिंदी साहित्य पुरोधा" की उपाधि से सम्मानित किया गया।

        आंमंत्रित अतिथिगण और कवि-कवयित्रियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम संयोजक श्रीकृष्ण जी ने किया।

          कार्यक्रम का गौरवपूर्ण संचालन संस्था अध्यक्ष कवि डॉ.यशोयश ने किया एवं कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम समन्वयक इंदल सिंह इंदु ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

          सुमधुर काव्य-पाठ करने वालों में डॉ.यशोयश, डॉ.राजेन्द्र मिलन, डॉ.ब्रज बिहारी लाल 'बिरजू',, रामेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभुदत्त उपाध्याय, प्रकाश गुप्ता बेबाक, रूपेश कुलश्रेष्ठ, बाल कवयित्री ह्युमिता धनगर, बाल कवि युवांश धनगर, आचार्य उमाशंकर पाराशर, अशोक गोयल, नंदनंदन गर्ग,राम अवतार शर्मा, अतुल दुबे, इंदल सिंह 'इंदु', संजय कुमार एडवोकेट ने अपनी-अपनी रचनाओं से गुरु वेद व्यास को याद कर गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।