इंटरनेशनल होमियोपैथिक कॉन्क्लेव 21 एवं नवंबर को हैदराबाद में*



इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होमियोपैथिक फिजिशियंस एवं ZIMS के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय इंटरनेशनल होमियोपैथिक कॉन्क्लेव 21 एवं 22 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित होने जा रहा है जिस में देश विदेश से हजारों की संख्या में होमियोपैथिक फिजिशियंस, शोधकर्ता एवं छात्र छात्राओं के भाग लेने की संभावना है यह जानकारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होमियोपैथिक फिजिशियंस के चीफ कॉर्डिनेटर सेंट्रल जोन एवं इंटरनेशनल होमियोपैथिक कॉन्क्लेव की मीडिया एवं पब्लिसिटी कमेटी के को -चेयरमैन डॉ राजेन्द्र सिंह ने दी है 

साथ ही डॉ सिंह ने बताया कि यह इंटरनेशनल होमियोपैथिक कॉन्क्लेव ऐतिहासिक एवं होमियोपैथिक के विकास में मील का पत्थर साबित होगा इस कॉन्क्लेव में शोधकर्ता अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे जिस से होमियोपैथी के क्षेत्र में नए शोध की आम लोगों तक जानकारी पहुंच सकेगी उदघाट्न सत्र में देश भर के तमाम गणमान्य लोगों के उपस्थिति रहने की संभावना है 

इस कॉन्क्लेव की आयोजन समित अध्यक्ष डॉ एम राव एवं सचिव डॉ महेश पगड़ाला को बनाया है स्वागत समिति अध्यक्ष पद्मश्री डॉ वी के गुप्ता होंगे 

होमियोपैथिक फिजिशियंस एवं छात्र छात्राओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर कॉन्क्लेव को सफल बनाएं