आगरा। जगनेर रोड स्थित
पीआरएस उत्सव भवन नरीपुरा में बुधवार को लगाए गए टोरंट पावर के मेगा संवाद में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। टोरंट पावर के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया गया। टोरंट पावर के अधिकारियों के मुताबिक मेगा संवाद में साढ़े पांच सौ से अधिक उपभो क्ताओं की शिकायतों का निपटारा हुआ। इनमें 383 शिकायतें रुके हुए बिल की किश्तों से सम्बंधित थीं। जबकि 101 विद्युत चोरी सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं 32 ने कनेक्शन और 44 सौर ऊर्जा सम्बन्धी शिकायतें निपटाई गई। इस दौरान 9 लाख 57 हजार 472 रुपए का राजस्व वसूला गया और 256 रसीदें भी काटी गई। टोरंट पावर के अधिकारियों के अनुसार इस तरह के संवाद आगे भी आयोजित किए जाएंगे। ताकि उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं को टोरंट पावर के आला अधिकारियों के समक्ष रखने का मौका मिले और उनका समाधान हो सके।
