श्री जनकपुरी महोत्सव-2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण




श्री जनकपुरी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा श्री सचिन्द्र पटेल द्वारा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री हरेन्द्र कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत श्री बजरंग प्रसाद के साथ थाना सिकन्दरा क्षेत्रान्तर्गत स्थापित श्री जनकपुरी का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनकपुरी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु कमिश्नरेट आगरा पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर निरंतर निगरानी रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा यातायात के सुचारु संचालन हेतु निर्धारित रूट पर आवश्यक यातायात डायवर्जन एवं अन्य व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।