आगरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में खंदारी परिसर के जे.पी. सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम रही— *“Lived Experience Heard: Real Voices, Real Change”*।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज संजय कुमार मलिक रहे, जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. आशु रानी ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने मानसिक बीमारी से प्रभावित लोगों के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता और उनके अधिकारों की जानकारी दी।
सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार राठौर, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन और डॉ. विशाल सिन्हा ने मानसिक स्वास्थ्य, उपचार और जागरूकता पर विचार रखे। उन्होंने युवाओं को मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करने और समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया। टेली-मानस हेल्पलाइन **14416** की जानकारी भी दी गई।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने विश्वविद्यालय में जल्द मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग सेवा शुरू करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में डॉ. मंजू सचान, डॉ. पुष्पलता और डॉ. बृजेश रावत सहित चिकित्सक, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन डॉ. स्वाति माथुर ने किया। अंत में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियां दूर करने की शपथ दिलाई गई।



