आगरा। शहर में बिजली कटौती और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या अब काफी हद तक बीते समय की बात होती जा रही है। आंधी, तूफान और बारिश जैसे चुनौतीपूर्ण मौसम में भी विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के प्रयासों के चलते टोरेंट पावर की व्यवस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उपभोक्ता बिजली आपूर्ति में आए बदलाव और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की सराहना कर रहे हैं।
पुराने शहर के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले हल्की सी आंधी या तेज बारिश के बाद बिजली व्यवस्था प्रभावित हो जाती थी। कई-कई दिनों तक बिजली के बिना रहना पड़ता था और शिकायतों के बावजूद समस्या के समाधान में काफी समय लग जाता था। अब स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है। बिजली संबंधी शिकायत मिलने पर टोरेंट पावर की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का प्रयास करती है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलती है।
उपभोक्ताओं के मुताबिक, बिजली की आंख-मिचौली, बार-बार ट्रिपिंग और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव जैसी समस्याओं में कमी आने से दैनिक जीवन पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हुआ है। घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक बिजली की उपलब्धता लोगों की दिनचर्या को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
शहरवासियों का मानना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। मौसम खराब होने के दौरान विद्युत आपूर्ति बनाए रखना और किसी तकनीकी समस्या के उत्पन्न होने पर जल्द समाधान करना बिजली सेवा की गुणवत्ता को दर्शाता है।
टोरेंट पावर की ओर से विद्युत नेटवर्क के रखरखाव, तकनीकी समस्याओं के समाधान और उपभोक्ता शिकायतों पर कार्रवाई जैसे प्रयासों से शहर में बिजली सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि इसी तरह विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनी रहेगी और उन्हें निर्बाध बिजली का लाभ मिलता रहेगा।
सौम्या सिंह का कहना है की जब से टोरेंट पावर की सप्लाई शुरू हुई है शहर के अंदर तब से हमारे बच्चों की पढ़ाई और एग्जाम के समय पर बिजली से संबंधित कोई समस्या नहीं रहती है गर्मी हो सर्दी हो या बरसात हो हम लोगों को कोई विद्युत सप्लाई से दिक्कत नहीं हैं यह देने टोरेंट पावर की ही है पहले बहुत दिक्कत होती थी ।
बजरंग नगर सिकंदरा के श्रीनिवास यादव अब बिजली की कोई समस्या नहीं है जब से टोरेंट आई है हमें कोई समस्या किसी प्रकार की नहीं है धूप हो बरसात हो गर्मी हो किसी भी मौसम में बिजली से संबंधित समस्या खत्म हो गई है टॉरेंट का कार्य बढ़िया है।
वरिष्ठ फीजिशियन, डा. अरविंद जैन टोरंट पावर की विद्युत सेवाएं सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक हैं। जब से टोरंट ने शहर की बिजली व्यवस्था संभाली है तब से कटौती नाम को लोग भूल गए। किसी भी तकनीकी खराबी आने पर टोरंट पावर की दक्ष टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करती हैं। टोरंट पावर की बिजली व्यवस्था बेहतर है।
