आगरा में गूंजी "छात्रों की गूंज" - राहुल गांधी के मंच पर आते ही हुई आतिशबाजी

आगरा। आगरा में शनिवार शाम इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" का लाइव प्रसारण होटल श्याम पैलेस, सेंट जॉन्स चौराहे से लोहामंडी मार्ग, आगरा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।

इस दौरान जैसे ही होटल श्याम पैलेस में लगी बड़ी स्क्रीन पर राहुल गांधी मंच पर आए, हॉल में जोरदार आतिशबाजी की गई और राहुल गांधी जिंदाबाद के जयकारे गूंज उठे। उस समय कांग्रेसियों और युवाओं का जोश देखते ही बनता था।

इंदौर से छात्रों को संबोधित करते हुए श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं, Students सवाल पूछते हैं, नफरत नहीं करते, ईमानदार होते हैं। उन्होंने कहा आज Students परेशान, प्रेशर में हैं, सिस्टम भ्रष्ट है। "पेपर लीक मतलब भविष्य लीक हो रहा है।"

उन्होंने कहा शिक्षा Students का हक है और युवाओं से आह्वान किया - "आप बदलाव की शुरुआत कीजिए, अपनी आवाज बुलंद कीजिए" और नारा दिया *शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ।

इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती नम्रता दान ने कहा कि शिक्षा की मौजूदा बदहाली से छात्र हताश-निराश हैं, पेपर लीक के कारण आत्महत्या को मजबूर हैं। ऐसे में राहुल गांधी युवाओं की आवाज बन रहे हैं, अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्विनी जैन, पारुल शर्मा, गीता सिंह, नीलम शर्मा, रणवीर शर्मा, सुभाष बस वाले, राहुल बटोलिया, यामीन कादरी एडवोकेट, रश्मि सिंह, जगदीश जाटव, विदुषी सोलंकी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन, पूर्व दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी अनुज शर्मा, सोनू चाहर, रवि जैन, मानवेन्द्र सिंह चाहर, अजय चाहर, सलमान कुरैशी, दानिश सिद्दीकी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सायरा बानो, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रदीप चंसौलिया, राजीव गुप्ता, चंचल शर्मा, राजकुमारी चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।