अब नगर निगम ने स्क्रैप बस से महिलाओं के लिए बनाई टॉयलेट, जल्द महिलाएं को समर्पित होगी पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा



आगरा। शहर को स्मार्ट और अद्भुद बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। पिछले कई समय से नगर निगम द्वारा शहर में त्त्त् अभियान के तहत एकत्र किये जा रहे कबाड़ से शहर को संवारने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। निगम द्वारा शहर में कई स्थानों पर मूर्तियां लगाई गई हैं। सेल्फि पार्क बनाए गए हैं। वहीं चौराहों पर भी अनोखे स्टैच्यू भी लगाए गए है। 


वहीं आज नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत आगरा शहर में नगर निगम आगरा मथुरा ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के द्वारा कई साल पहले सीएनजी बसों का संचालन किया जाता था। वर्तमान में ये बसे कबाड़ हो चुकी है। इन बसों का पुनरुद्धार कर इनको पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इनमें से एक बस को प्रायोगिक तौर पर जनता को समर्पित किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत आगरा शहर में नगर निगम महिलाओं के लिए पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा की जल्द शुरुआत कराने जा रही है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इस सेवा को जनता को समर्पित किया जाएगा। ऐसे स्थान जहॉ पर महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां डिमांड पर इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा।


 नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम पिंक आयलेट ऑन व्हील्स की सेवा महिलाओं को समर्पित करने जा रहा है। पुरानी और बेकार बसों को रीमाडल करके पिंक टायलेट ऑन व्हील बस सेवा शुरु की जा रही है।



इस संबंध में जानकारी देते हुए पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि इन बसों कोे ऐतिहासिक इमरतों यथा ताजमहल, लाल किला, एत्माउद्दौला और सिकंदरा जैसे स्मारकांे के आसपास उपलब्ध कराने के साथ ही ऐसे स्थानों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा जहां पर महिला शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। अगर प्रयोग सफल रहा तो महिलाओं के लिए इस सेवा को पूरे शहर में उपलब्ध कराया जाएगा। भविष्य में इन बसों के भीतर ही हेल्थ चेकअप की व्यवस्था करने पर भी विचार किया जा रहा है। बसों का संचालन विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और बैंकों के सीएसआर फंड के माध्यम से कराये जाने की येाजना है।

Comments