भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के पूर्व महिलाओं ने शिवशक्ति नाम की रचाई मेहंदी

- भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के पूर्व महिलाओं ने शिवशक्ति नाम की रचाई मेहंदी

- बाबा भोलेनाथ माँ पार्वती के नाम की भक्ति गीतों से गूंजा बल्केश्वर महादेव मंदिर परिसर

आगराः बल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर पर गुरुवार को महिलाएं  एकत्र हुईं और उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगाई। इस सुंदर आयोजन के दौरान मंदिर भगवान शिव माँ पार्वती के मधुर मेहंदी ओर विवाह गीतों से गुंजायमान रहा। मेहंदी प्रेम से लगाओ, मेहंदी रंग निखारे... शिव विवाह की घड़ी है... कोई मंगल गीत गाओ रे.. और मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली... आदि गीत प्रमुख थे। 



इसके साथ ही बाबा भोलेनाथ की बारात की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। महिलाओं ने अपने हाथों को मेहंदी से सजाया। इस दौरान उनमें विशेष उत्साह था।

मंदिर महंत सुनीलकांत नागर ओर कपिल नागर जी के अनुसार 08 मार्च पावन महाशिवरात्रि की शाम 6 बजे होटल पार्क लेन, सेंट्रल बैंक रोड,कमला नगर से विशाल शिव बरात निकाली जाएगी। बरात में आधा दर्जन झांकियों के अलावा 12 ज्योर्तिलिगों के दर्शन 12 झांकियों में कराए जाएंगे, एसा प्रयास आगरा में पहली बार हो रहा है। यह शिव बरात विभिन्न मार्गों से होती हुई बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां विशाल फूल बंगला सजाया जाएगा। छप्पन भोग लगेंगे। रात में चार महाआरतियां ओर भव्य श्रंगार होंगे। सभी आयोजनों की तैयारियां तेजी से की जा रही है।

Comments