जनकपुरी महोत्सव के आयोजन को सुगम बनाने के लिए हुई कार्यकारिणी गठित


- आठ संरक्षक, 4 संयोजक, 4 महामंत्री सहित 60 लोगों का किया गया चयन


आगरा। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध जनकपुरी एक बार फिर ताजनगरी में लगने जा रही है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए बुधवार को जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके बाद समिति अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की घोषणा के साथ उनको पदभार भी सौंपा। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी बन चुकी है सभी पदाधिकारी आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  कार्यकारिणी गठन में इस बार 8 संरक्षक, 4 संयोजक, 4 महामंत्री सहित 60 लोगों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

इस बार शाहगंज में बनेगा भव्य महल

बताते चलें कि हर साल आगरा में अलग अलग स्थानों पर जनकपुरी सजाई जाती है। इस बार जनकपुरी का आयोजन शाहगंज क्षेत्र में किया जा रहा है। इसको लेकर शाहगंज वासी काफी उत्साहित है। राजा जनक बने प्रमोद वर्मा ने बताया की इस बार जनक का जनक मंच काफी विशाल और अदभुद होगा। क्योंकि इस बार आयोजन शहर के सबसे बड़े मैदान यानि की कोठी मीना बाजार में होने जा रहा है। वहीं मंच को तैयार करने के लिए कोलकाता से कारीगर को बुलाकर जनक महल का बेस बनाना भी शुरू हो

इन्हें मिले पद

जनकपुरी की कार्यकारिणी में इन लोगों को ये पद मिले हैं - संयोजक : हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय महामंत्री : मुनेंद्र जादौन, राहुल सागर, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी उपाध्यक्ष : संजय अग्रवाल, सत्येंद्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत, विकास गोयल, राजू ,अंकित पटेल, विकी, सुमित सतीजा, सचिन महाकाल कोषाध्यक्षः सतीश शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी : राजीव वर्मा मंत्रीः राजेंद्र बंसल, डॉ. सुनील शरमानी, नीलेश अग्रवाल, रवि नारंग, मयंक शर्मा, दीपक चौबे, राजू यादव, मनोज वर्मा, रवि गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, निर्वेश शर्मा, अरुण सक्सेना, प्रमोद निठारिया, अंकुर अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल प्रचार प्रमुखः सचिन गर्ग ।


बारिश बनी मुसीबत

शहर में इन दिनों लगातार पढ़ रही बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया है जिस कारण मंच बनने का कार्य शुरु नहीं हो पाया है। टेंट हाउस संचालक अरविंद बंसल बताते हैं कि बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम के सहयोग से पानी निकालने का काम किया जाएगा और कीचड़ ना हो इसके लिए मिट्टी का भराव किया जाएगा। तभी कार्य शुरू हो पाएगा।

Comments