जनकपुरी आयोजन में मांगलिक कार्यें की जिम्मेदारीयों को लेकर बनी महिला समिति, मधु बघेल होंगी संरक्षक तो प्रीति उपाध्याय बनी अध्यक्ष



आगरा। जनकपुरी महोत्सव में प्रभु श्रीराम जानकी के विवाह में मांगलिक कार्यों की जिम्मेदारीयों को लेकर आज  महिला समिति का चयन कार्य भी पूरा हुआ। इस महिला समिति की देखरेख में सभी मांगलिक कार्य जैसे  संगीत, मेहंदी, हल्दी, लगन, सीता जी का डोला जैसे सभी कार्य रहेंगें। वहीं महिलाओं की जिम्मेदारी होगी इन कार्यें में बढ़चढ़कर हिस्सा लें, और आयोजन को भव्य स्तर पर करें। 

इन्हें मिला ये पद 

इस दौरान महिला समिति की संरक्षक के रूप में मधु बघेल, अध्यक्ष पद के लिए प्रीति उपाध्याय के नाम के साथ संयोजकः शोभा शिवहरे, सहसंयोजकः वर्षा, शिप्रा, महामंत्रीः पलक अग्रवाल सहित अन्य  समस्त महिला टीम की घोषणा कर उनका सम्मान किया गया। 

इस दौरान महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल ने बताया कि मिथिलानगरी में प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ व मंगल गीत की शुरूआत के साथ सियाराम के विवाह की खुशिया भी बिखरने लगी हैं। क्षेत्र के जन-जन में उत्साह है। हर कोई इस अलौकिक व दिव्य महोत्सव का सहयोगी व साक्ष्य बनने को आतुर है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। हर दिन माहौल में उत्साह और उमंग बढ़ रहा है। महिला समिति की पदाधिकारियों द्वारा जल्दी अलग-अलग टीम का गठन कर विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां सौपी जाएंगी।

अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने कहा कि सभी लोग एक परिवार के रूप में काम कर रहे हैं। आयोजन को सफल और सुन्दर बनाने के लिए सभी के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। संचालन गौरव राजावत ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रानी सुनयना की स्वरूप मंजु वर्मा, नीतू अग्रवाल, मेधावी गर्ग, क्षमा जैन सक्सेना, श्वेता अग्रवाल, आयुषि राजावत, निर्मल वत्रा, रचना चतुर्वेदी, स्वाती जादौन, वंदना अग्रवाल, नीलम तिवारी, पूजा भोजवानी, प्रीति अग्रवाल, शालू तिवारी, मीनाक्षी वर्मा, गौरी उपाध्याय, शालिनी शर्मा, पारुल भारद्वाज, मिनी वर्मा, शैफाली अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।


Comments