सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति द्वारा राज दशरथ एवं महारानी कौशल्या बने संतोष शर्मा एवं ललिता शर्मा, शिक्षका प्रियंका गौतम, खिलाडी हैरी पराशर का किया सम्मान



आगरा। आगरा में खंदारी क्षेत्र में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति द्वारा राधा कृष्ण मंदिर लायर्स कॉलोनी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति ने ब्राहम्ण समाज की विभूतियों एवं राम बरात में राज दशरथ एवं महारानी कौशल्या बने संतोष शर्मा एवं ललिता शर्मा का सम्मान किया गया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा,एसपी अग्निहोत्री, एससी पाठक, प्रेम शंकर शर्मा, जेपी लवानिया, रामविलास पाठक, एमएम शर्मा, विनोद शर्मा, संतोष शर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

  

कार्यक्रम को शुरु करते हुए सबसे पहले भारतवर्ष की प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव राजा दशरथ एवं महारानी कौशल्या का स्वरूप बने संतोष शर्मा और श्रीमती ललिता शर्मा का माल्यापर्ण और स्मृति चिन्ह देकर उनको बधाई एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान हाल ही में शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मान प्राप्त करने वाली शिक्षिका प्रियंका गौतम को भी उनके इस उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया। वहीं खेल क्षेत्र में इंटरनेशनल प्लेयर हैरी  पाराशर को अंडर-19 पैरा टेबल टेनिस इंडियन टीम में ब्रिक्स देशों के खेल में साउथ अफ्रीका के अंदर दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उनकी इस उपलब्धि के लिए माला पहना करके एवं स्मृति चिन्ह देकर के बधाई दी और सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रमोद रावत और आशुतोष गौतम जी द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी शिवाकांत मिश्रा,शिवदत्त शर्मा, योगेश भारद्वाज, विष्णु उपाध्याय, राजू रावत ,राजेंद्र पाराशर, विनोद शर्मा, अनिल पाठक, सतीश गौर ,देवेंद्र शर्मा ,राकेश पांडे, बृजेश गौतम, रविंद्र दुबे, मूलचंद शर्मा, शिव नारायण दुबे नरेंद्र शर्मा राम अवतार शर्मा ,वरुण कुमार उपाध्याय, शैलेंद्र भारद्वाज, विष्णु उपाध्याय, सुधीर शर्मा, आरबी शर्मा ,राजेश पचौरी, उमेश तिवारी ,रविंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र रावत ,सत्य प्रकाश पाठक ,मुकेश पाराशर, मनोज पाराशर , भवतोष गौतम आदि ने आगरा शहर की ब्राह्मण विभूतियों का उनकी उपलब्धियां के लिए बधाई देते हुए सम्मानित किया। आयोजन में हरिशंकर शर्मा, हरीश शर्मा, रामसेवक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments