महाराजा अग्रसेन जयंती पर ताजगंज में हुआ दूध अभिषेक, हवन-पूजन एवं प्रसादी वितरण


आगरा। भगवान महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर ताजगंज स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी का दूध से अभिषेक कर विधिवत श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत हवन-पूजन कर महाराज जी को माला अर्पित की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता, सेवा, सहयोग और समानता के संदेश को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने महाराज जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता, भाईचारे और Ptsd भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन (रजि.), आगरा के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के साथ ताराचंद अग्रवाल, हरेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, निवेश सिंगल एवं संदीप अग्रवाल, शुभम अग्रवाल सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सभी ने भगवान महाराजा अग्रसेन जी से समाज एवं देश में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।