सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जनकपुरी में जरूरतमंदों को बांटी प्रसादी


- कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति की पहल, कागज के पैकेटों में भोजन वितरित कर प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का दिया संदेश


आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 के अंतर्गत कावेरी कौस्तुभ सेवा समिति की ओर से सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायी पहल की गई। महोत्सव में फुटपाथ पर सामान बेचकर अपनी आजीविका चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को कागज के पर्यावरण-अनुकूल पैकेटों में पूड़ी-सब्जी वितरित की गई। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ ही प्लास्टिक के स्थान पर कागज के उपयोग को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

समिति के सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर सेवा और सहयोग की भावना को साकार किया। साथ ही यह संदेश भी दिया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की सार्थकता तभी और बढ़ जाती है, जब उनके साथ समाजसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे सरोकार भी जुड़े हों।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनकपुरी महोत्सव 2026 के सीईओ संजय गोयल, कावेरी कौस्तुभ के अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश यादव, अखिलेश दुबे, ऋषि खंडेलवाल, नरेंद्र गुप्ता, नरेश सिंह, विश्वास शर्मा और विजय बंसल ने सहभागिता की।

जनकपुरी महोत्सव 2026 महिला मंडल की ओर से मुख्य संयोजिका शुचि खंडेलवाल के साथ ऋतु दुबे, शिफाली अग्रवाल, अलका गोयल, आयुषी गुप्ता, अनीशा शर्मा, रिशु बंसल, पूजा सिंह, अर्पिता मिशी यादव, जया और छाया बंसल सहित अन्य सदस्यों ने सेवा कार्य में योगदान दिया।