पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात के लिए किया व्यस्त चौराहों का निरीक्षण



आगरा। शहर में बढ़ते जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना के अंतर्गत एसबीआई तिराहा, साईं तकिया चौराहा, क्लब चौराहा एवं मधुनगर चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन तथा चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही चौराहा, तिराहा पर चिन्हित Choke Points की पहचान कर उनके कारणों को दूर करने एवं यात्रियों के Maximum Travel Time को कम करने हेतु संबंधित को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा बताया गया कि “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” का उद्देश्य शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।