आगरा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर भर में उत्साह है स्कूलों में भी जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। आगरा के बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य मेला आयाेजित किया गया ।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा द्वारा माँ सरस्वती और भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया ।
मेले में भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित विभिन्न झाकियो को सजाया गया इन झांकियों में कृष्ण जन्म, कालिया मर्दन, रासलीला, नंदमहोत्सव, द्रौपदी चीर हरण, गोवर्धन पर्वत, गीता उपदेश आदि मनमोहक झांकियों को विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापक/अध्यापिकाओ ने आकर्षक ढंग से सजाया ।
छात्र छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण ,राधा और गोपियों की वेशभूषाओं में श्रृंगार कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रांगण को फूलों, लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया। छात्राओं द्वारा भजन "नंद घर आनंद भयो" पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था बढ़ाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र हम सभी के लिए अनुकरणीय है । उन्होंने कहा भगवान श्री कृष्ण ने न केवल बाल लीलाओं के माध्यम से समाज का कल्याण किया बल्कि गीता का उपदेश देकर मानव को जीवन जीने का सुगम मार्ग को दिखलाया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने बताया प्रतिवर्ष मुख्यालय में हम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इसी प्रकार कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिससे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के विषय में जानकारी मिले और हमारे त्योहारों के महत्व को जानें । अंत में सभी बच्चों को प्रसाद के रूप में माखन-मिश्री वितरित की गई।
मेले में स्वादिष्ट खाने पीने की वस्तुओं की स्टोल भी लगायी गई, साथ ही झूले भी लगाए गए। झांकियों मे प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
जिसमें प्रथम स्थान - द्रौपदीचीर हरण झांकी ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान - माखन चोर झांकी ने प्राप्त किया , एवं तृतीय स्थान- कालिया मर्दन झांकी रही।
कार्यक्रम में सरस्वती शिक्षा परिषद आगरा के माननीय अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, विद्यालय के अध्यक्ष संजय गाेयल, भावना वरदान शर्मा, प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, व्यवस्थापक किशनप्रसाद बंसल, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, जिला समन्वय राजहंश, उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Comments
Post a Comment