उद्योग कर्मियों तक पहुँचा ‘Work Safe, Work Strong’ का संदेश


आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) के माहव्यापी जन-जागरूकता अभियान “Agra Moves Better–2026” के अंतर्गत आज स्वास्थ्य जागरूकता की गतिविधियाँ दो स्थानों पर आयोजित की गईं। डॉ. गंभीर सिंह सिकरवार के खुशी हॉस्पिटल तथा अशोक ऑटो सेल्स में Bone Mineral Density (BMD) Screening Camps लगाए गए। इसके साथ ही अशोक ऑटो सेल्स में उद्योग एवं कार्यस्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए विशेष “Work Safe, Work Strong” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. मेघल गोयल ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होने वाली हड्डी, जोड़, कमर, गर्दन एवं मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने समझाया कि बार-बार झुकना, वजन उठाते समय कमर मोड़ना, लंबे समय तक एक ही स्थिति में काम करना और गलत पोस्चर धीरे-धीरे musculoskeletal problems का कारण बन सकते हैं।

प्रशिक्षण में कर्मचारियों को वजन उठाते समय शरीर के पास रखने, कमर को मोड़ने के बजाय घुटनों और कूल्हों का उपयोग करने, वजन उठाते समय शरीर को twist न करने, सही working height रखने तथा काम के बीच छोटे movement breaks लेने की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यस्थल पर संभावित hazards पहचानने, उचित PPE का प्रयोग करने और दर्द अथवा चोट को नजरअंदाज न करने पर भी जोर दिया गया। ये संदेश AOS के Work Safe, Work Strong प्रशिक्षण मॉड्यूल के प्रमुख बिंदु हैं। 

इस अवसर पर डॉ. गंभीर सिंह सिकरवार एवं Agra Moves Better–2026 के चेयरमैन डॉ. डी. वी. शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि स्वस्थ कार्यस्थल केवल दुर्घटनाओं से बचने तक सीमित नहीं है—सही पोस्चर, नियमित movement, सुरक्षित कार्यप्रणाली और अपने शरीर के शुरुआती संकेतों को पहचानना भी occupational health का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

खुशी हॉस्पिटल एवं अशोक ऑटो सेल्स में आयोजित BMD screening के माध्यम से लोगों को हड्डियों की मजबूती, osteoporosis के जोखिम तथा समय रहते जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

अशोक ऑटो सेल्स की मालकिन एवं चिकित्सक डॉ. रंजना बंसल ने Agra Orthopaedic Society की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को इस प्रकार का व्यावहारिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण उनके रोजमर्रा के कार्य में सीधे लाभ पहुंचा सकता है। उन्होंने AOS, प्रशिक्षण देने वाले चिकित्सकों तथा पूरी टीम का धन्यवाद किया।

AOS ने बताया कि Agra Moves Better–2026 के अंतर्गत पूरे अगस्त माह में अस्पतालों, उद्योगों, विद्यालयों, वरिष्ठ नागरिक समूहों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न कार्यस्थलों तक पहुंचकर अलग-अलग वर्गों की आवश्यकता के अनुसार bone & joint health, posture, ergonomics, injury prevention और सुरक्षित जीवनशैली का संदेश दिया जा रहा है।

Comments