आज एक निःशुल्क होमियोपैथिक वेबिनार का आयोजन किया गया था जिस के मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस के चीफ कॉर्डिनेटर सेंट्रल जोन डॉ राजेन्द्र सिंह ने संबोधित कियाइस वेबिनार में डॉ सिंह ने बताया कि होमियोपैथिक दवाओं से तमाम रोगियों को सर्जरी से बचाया जा सकता है जैसे स्पॉन्डिलाइटिस, नाक में मास बढ़ना प्रोस्टेट बढ़ना टॉन्सिल बढ़ना या बार बार रिपीट होना आदि रोगों में सर्जरी से बचाया जा सकता है बशर्ते कोई इमरजेंसी हालात नहीं हो और भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिन में होमियोपैथी के प्रति जागृति फैलाना वेबिनार का मुख्य उद्देश्य है ये वेबिनार सभी सहभागियों के लिए निःशुल्क थी यह वेबिनार आम लोगों के लिए भी खुला हुआ था साथ ही इस में लोगों की शंकाओं का भी समाधान किया गया था लोगों के सवालों का उचित समाधान किया गया था डॉ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह के वेबिनार आयोजित होते रहेंगे और लोगों से अनुरोध किया गया है कि इस तरह के जागरूकता वाले वेबिनार का लाभ उठायें और स्वास्थ्य को सुरक्षित एवं मजबूत बनाएं अंत में सभी सहभागियों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया

Comments
Post a Comment