स्पॉन्डिलाइटिस रोग जैसी जटिल बीमारी को लेकर होमियोपैथिक में उपचार को लेकर हुआ वेबिनार, देशभर के डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

स्पॉन्डिलाइटिस रोग जैसी जटिल बीमारी को लेकर एक होमियोपैथिक फ्री वेबिनार का आयोजन किया गया जिस में मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस IIHP के chief coordinator central zone डॉ राजेन्द्र सिंह रहे इस वेबिनार में स्पॉन्डिलाइटिस रोग पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही इस रोग में होमियोपैथी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई मुख्य वक्ता डॉ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि होमियोपैथिक दवाओं के द्वारा स्पॉन्डिलाइटिस जैसी गंभीर स्थिति में होमियोपैथी के संतोषजनक परिणाम सामने आए हैं साथ ही इस रोग में बचाव व प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई यह पहला ऐसा वेबिनार होगा जिस में आम लोगों को जोड़ा गया था अंत में सवाल जवाब भी हुए थे जिन का संतोषजनक उत्तर दिया गया 

डॉ राजेन्द्र सिंह ने अंत में सभी सहभागियों को धन्यवाद करते हुए इस तरह के जागरूकता वाले कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने का वादा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया

Comments