देशभक्ति गीतों से गूँजी माधुर्य की सुरमयी संध्या

 


 आगरा। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित देशभक्ति गीतों के भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, संगीत और साहित्य का सुंदर संगम देखने को मिला।

          ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी…” संस्था अध्यक्ष निशि राज के स्वर गूँजे तो सभागार भाव-विभोर हो उठा और अनेक श्रोताओं की आँखें नम हो गईं।

          कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशवाणी के सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीकृष्ण, पूर्व कार्यकारी निदेशक नीरज जैन एवं इंडियन आइडल फेम करतार सिंह यादव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। पखावज वादक गिरधारी लाल के निर्देशन में नन्हे कलाकारों की शास्त्रीय सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संस्था संरक्षक डॉ. राजेंद्र मिलन ने अपने शुभाशीष एवं उद्बोधन से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

देशभक्ति गीतों में निशि राज, मोहम्मद रईस, अनुराग किशोर वार्ष्णेय, ओम मिलन, गौरव शर्मा, उत्कर्ष तिवारी, मुकेश वर्मा, कुलश्रेष्ठ सहित अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं शरद गुप्ता, संजय गुप्त, रामेंद्र शर्मा ‘रवि’, मोहित सक्सेना, हिरेंद्र नरवार, डॉ. यशोयश , पद्मावती, प्रभुदत्त उपाध्याय, विनय बंसल, गोपाल शर्मा सहित कवियों ने काव्यपाठ से समां बाँध दिया।

कार्यक्रम में लीडर्स आगरा के सुनील जैन, राहुल जैन, शरद गुप्त, महेश शर्मा गोपाली, प्रवेंद्र व्यास, ममता शर्मा, डॉ. आभा चतुर्वेदी, पद्मावती, संजय कुमार, प्रवेश अकेला, राजीव, उमाशंकर मिश्र, हरवीर परमार, किरण तनेजा, साहिल, पार्षद भरत शर्मा, डॉ. महेश धाकड़, उमाशंकर आचार्य एवं सुधीर पाठक सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

          “स्वरों में वंदे मातरम् की गूँज थी, शब्दों में भारत का मान था;

माधुर्य की इस सुरमयी संध्या में, हर हृदय में बस देश का सम्मान था।”

Comments