शहर में हैं टोरेंट पावर के तीन ग्राहक सेवा केंद्र, दलालों से बचें, सीधे टोरेंट पावर से संपर्क करें

 


आगरा। उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी सेवाएं उप लब्ध कराने के मकसद से टोरेंट पावर द्वारा शहर में तीन ग्राहक सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। ये केंद्र प्रतापपुरा, जयपुर हाउस और चर्च रोड, राम रघु हॉस्पिटल के पास स्थित हैं। उपभोक्ता यहां पहुंचकर बिजली से संबंधित शिकायत, नए कनेक्शन, बिल और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ग्राहक सेवा केंद्रों पर उपभो क्ताओं की सुविधा के लिए टोरेंट पावर के प्रशिक्षित एग्जीक्यूटिव तैनात रहते हैं। यहां 10 से 12 तक काउंटरों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी उपभोक्ताओं को सही काउंटर तक पहुंचने और उनकी समस्या के समाधान में सहायता करते हैं। केंद्रों पर बैठने, पेयजल और टोकन सिस्टम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कम समय में अपनी सेवा प्राप्त हो सके।

24 घंटे उपलब्ध है काल सेंटर 

टोरेंट पावर की ओर से उपभोक्ताओं के लिए 24x7 कॉल सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध है। उपभोक्ता किसी भी समय विद्युत संबंधी शिकायत अथवा आवश्यक जानकारी के लिए कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टोरेंट पावर के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने, जानकारी प्राप्त करने और विभिन्न विद्युत सेवाओं का लाभ लेने की सुविधा उपलब्ध है।

कंपनी के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उप भोक्ताओं को बेहतर और सहज सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ उपभोक्ताओं को त्वरित सेवा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

दलालों से बचें, सीधे टोरेंट पावर से संपर्क करें

टोरेंट पावर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत संबंधी किसी भी कार्य के लिए किसी दलाल या मध्यस्थ के माध्यम से संपर्क न करें। उपभोक्ता सीधे टोरेंट पावर के अधिकृत अधिकारियों और ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राहक सेवा केंद्रों के बाहर यदि किसी ठेकेदार अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा कोई काउंटर लगाया गया है, तो उसका टोरेंट पावर से कोई संबंध नहीं है। उपभोक्ता किसी के बहकावे में न आएं, सतर्क और जागरूक रहें। केवल अधिकृत माध्यमों से ही विद्युत संबंधी सेवाएं प्राप्त करें। टोरेंट पावर ने भरोसा दिलाया है कि उपभोक्ताओं की सहायता के लिए कंपनी की टीम हर समय तत्पर है।

Comments