रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में रचा गया इतिहास: आगरा में पहली बार हुआ आईपीएल ऑक्शन और हैरी पॉटर कमिटी का सफल आयोजन

 

आगरा। स्थानीय रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में आज एक नया इतिहास रच दिया गया। विद्यालय के 'धरोहर क्लब' के तत्वावधान में आगरा में पहली बार एक रोमांचक आईपीएल ऑक्शन और जादुई हैरी पॉटर कमिटी का अभूतपूर्व आयोजन किया गया। 

इस दौरान पूरा स्कूल परिसर एक तरफ उच्च स्तरीय खेल रणनीति का केंद्र बना रहा, तो दूसरी तरफ जादुई दुनिया के अनूठे रंग में रंगा नजर आया। आईपीएल ऑक्शन में जहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्रिकेट फ्रेंचाइजी के मालिकों की भूमिका निभाते हुए क्रिकेट दिग्गजों पर बढ़-चढ़कर बोलियां लगाईं, वहीं दूसरी ओर हैरी पॉटर कमिटी में युवा जादूगरों ने जादुई ज्ञान और नियमों पर गंभीर बहस की। 

इस आयोजन ने विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, निर्णय लेने के कौशल और बातचीत की कला को नए आयाम दिए।इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता में 'धरोहर क्लब' के प्रभारी श्री निशांत चतुर्वेदी का विशेष योगदान रहा। उनकी सूक्ष्म कार्ययोजना और अथक प्रयासों के चलते ही इस अनूठे विचार को धरातल पर उतारा जा सका।

विद्यालय की सम्मानित प्रधानाचार्या ऋचा सिन्हा ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उनके निरंतर मार्गदर्शन, अटूट सहयोग और प्रगतिशील नेतृत्व के कारण ही विद्यालय के छात्र लगातार लीक से हटकर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इस सफल और यादगार आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी गई।

Comments