मासिक बैठक में रोटरी क्लब आगरा डिवाइन ने समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प



आगरा। रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन की मासिक बैठक लेमन ट्री होटल में रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता ने की तथा क्लब के सचिव डॉ. मुकेश चौहान सहित सभी सम्मानित रोटेरियन्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का संचालन एवं संबोधन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इस दौरान समाजहित में अधिक प्रभावी एवं सार्थक सेवा कार्यों को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्तमान में क्लब की उपस्थिति लगभग 50 प्रतिशत है। सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे प्रत्येक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर क्लब की गतिविधियों को और सशक्त बनाएँ। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सकारात्मक विषयों पर ब्रेकफ़ास्ट मीटिंग आयोजित की जाएगी। क्लब के अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता का विज़न तथा सभी रोटेरियन्स का संकल्प "One Plus One" है, अर्थात प्रत्येक सदस्य कम से कम एक नए सदस्य को क्लब से जोड़ने का प्रयास करेगा। इससे क्लब का विस्तार होगा और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

इसी उद्देश्य से बैठक में उपस्थित नौ सदस्यों ने सामूहिक रूप से अगले दो से तीन महीनों में लगभग 10 से 12 नए सदस्यों को रोटरी क्लब आगरा डिवाइन से जोड़ने का संकल्प लिया। प्रत्येक सदस्य ने अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी तय की। उदाहरणस्वरूप, मैं स्वयं दो नए सदस्यों को क्लब से जोड़ने का प्रयास करूँगा तथा डॉ. मुकेश जैन जी भी दो नए सदस्यों को सदस्यता दिलाने का प्रयास करेंगे। इसी प्रकार सभी सदस्य अपने-अपने स्तर पर नए सदस्यों को जोड़ेंगे, जिससे क्लब का विस्तार होगा और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से किया जा सकेगा। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में डॉ. अभिषेक पाठक द्वारा खेरागढ़ में आयोजित होने वाले विशाल चिकित्सा शिविर को सफल बनाना। इस शिविर में लगभग 300+ मरीजों के लाभान्वित होने की संभावना है। सभी चिकित्सक सदस्यों से अधिकतम सहभागिता का अनुरोध किया गया, ताकि रोटरी की "मानव सेवा ही सर्वोपरि सेवा" की भावना को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। मैनपुरी में डॉ. बी. एस. चौहान द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर को भव्य एवं सफल बनाना। इस शिविर में भी सभी चिकित्सक सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ एवं रोटरी की सेवा भावना पहुँच सके। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने दिया।

Comments