विशिष्ट बीटीसी 1999 बैच के शिक्षकों ने मनाई 26 वीं वर्षगांठ

 


आगरा। रविवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक-1999 बैच ने मिशन आनंदम् 2.0 के अंतर्गत स्नेह मिलन समारोह ग्रांड होटल में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बीएसए जितेन्द्र गोंड ने एसआईआर, बोर्ड परीक्षा, निर्वाचन कार्य, निपुण असेसमेंट, शिक्षण कार्य आदि ईमानदारी से अगर कोई कर तो बस  एक शिक्षक ही कर सकता है हमें अपने  बेसिक शिक्षकों पर गर्व है।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अनिरूद्ध यादव ने वर्तमान दौर को आत्मसात करते हुए सभी शिक्षकों को पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ हर चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कवि डॉ.यशोयश ने किया।

 इस अवसर पर इस वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों का विशेष रूप से सम्मानित किया। उपस्थित सभी शिक्षकों को आगरा बेस्ट टीचर अवार्ड से अलंकृत किया गया।

आयोजक मण्डल में कवि डॉ. यशोयश, वी पी बघेल, दिनेश पाराशर, विवेक अग्रवाल, डॉ.सजीव यादव, दिव्या शर्मा, डॉ.अनुपम यादव, डॉ.अनंत वाजपेई, विमलेश पाठक, राकेश यादव के साथ अन्य उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं में डी एस यादव, सुरेश यादव, हरिओम दुबे, संजय वार्ष्णेय, ममता शर्मा, कविता झींगरान, नीलम अरोरा, दिनेश सिंह, अंजली गुप्ता, नीता यादव, गोविंद नारायण तिवारी, नाथूराम बघेल, रनवीर बघेल, देवयानी मुद्गल, रामजीलाल बघेल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Comments