आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान “Agra Moves Better–2026” के अंतर्गत आज ICAI भवन, संजय प्लेस तथा डॉ. गौरव राजपाल के क्लीनिक में BMD जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ICAI आगरा शाखा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सीए आयुष गोयल, सीए सचिन बूबना, डॉ. अनुपम गुप्ता एवं सीए आलोक कुमार अग्रवाल ने किया। डॉ. अनुपम गुप्ता ने सदस्यों को हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और BMD जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। अनेक सदस्यों ने BMD जांच का लाभ उठाया। कार्यक्रम के संयोजक सीए आलोक कुमार अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इसी क्रम में डॉ. गौरव राजपाल के क्लिनिक में मरीजों की BMD जांच की गई। विशेष रूप से महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस, मजबूत हड्डियों और समय पर जांच के प्रति जागरूक किया गया। कर्मचारियों को भी काम के दौरान सही पोस्चर एवं एर्गोनॉमिक्स अपनाकर कमर, गर्दन और अन्य musculoskeletal समस्याओं से बचने का प्रशिक्षण दिया गया। AOS अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बीमारी होने के बाद उपचार के साथ-साथ समय रहते उसकी रोकथाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। Agra Moves Better का उद्देश्य preventive health को जन-जन तक पहुंचाना है। AOS सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने कहा कि “Agra Moves Better–2026 को केवल AOS का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगरा का जन-अभियान बनाना हमारा लक्ष्य है। हम स्कूल, अस्पताल, संस्थान, कार्यालय और सामाजिक संगठनों—हर वर्ग तक पहुंचना चाहते हैं।Public Awareness Programme के चेयरमैन डॉ. डी. वी. शर्मा ने कहा कि हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं से बचाव के लिए सही पोस्चर, नियमित गतिविधि और समय पर जांच जैसे छोटे कदम बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों के आयोजन एवं समन्वय में AOS ऑफिस असिस्टेंट टोनी का विशेष सहयोग रहा। AOS ने आगरा के नागरिकों, संस्थानों, अस्पतालों, स्कूलों, कार्यालयों, RWA एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में Agra Moves Better–2026 से जुड़ें। अगस्त माह में अपने संस्थान या क्षेत्र में BMD, Bone & Joint Health, Posture, Ergonomics अथवा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के इच्छुक लोग AOS से संपर्क कर सकते हैं। 13 अगस्त को पुष्पांजलि अस्पताल, दिल्ली गेट में मरीजों की BMD जांच के साथ नर्सिंग स्टाफ एवं healthcare workers को Correct Posture एवं Ergonomics Training दी जाएगी।

Comments
Post a Comment