- प्रतापपुरा ग्राहक सेवा केंद्र पर हुआ संवाद
आगरा। ग्राहक सेवा केंद्र प्रतापपुरा पर टोरेंट पावर द्वारा जनता के साथ किए गए संवाद में करीब तीन दर्जन लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । इस दौरान टोरेंट पावर के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। उनके सामने सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। ज्यादातर समस्याएं बिल में किस्त कराने सम्बन्धी थीं। जबकि 3 मामले विद्युत चोरी और 7 नए कनेक्शन से संबंधित थीं।
जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं के बैठने का इंतजाम किया गया था । टोरेंट पावर आगरा के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि
इस तरह के संवाद का आयोजन प्रत्येक ग्राहक सेवा केंद्र पर समय-समय पर किया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं को सीधे अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिल सके और समय रहते तत्काल प्रभाव से उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो सके।

Comments
Post a Comment