जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष बने राजीव कुमार


राम काज कीन्हे बिना मोहे कहां विश्राम... इस बार भावना स्टेट क्षेत्र में सजने जा रही भव्य जनकपुरी

आगरा। राम काज कीन्हे बिना मोहे कहां विश्राम। जब तक प्रभु श्री राम की भव्य बारात और माता जानकी के विवाह को भव्यतापूर्वक संपन्न नहीं कराया जाता है। तब तक कोई राम भक्त विश्राम नहीं करेगा। इन्हीं भक्तिपूर्ण मनोभावों के साथ मिथिलावासियों ने प्रभु श्री राम की भव्य बारात और माता जानकी के विवाह को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया। इस बार सिकंदरा क्षेत्र के भावना स्टेट क्षेत्र में भव्य जनकपुरी सजने जा रही है। 

रविवार को श्री रामलीला कमेटी की संस्तुति के माध्यम से क्षेत्र निवासी राजीव कुमार यादव को जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। भावना स्टेट में स्थित मंदिर पर क्षेत्रवासियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव कुमार यादव का भव्य स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर इसको प्रभु श्री राम का आशीर्वाद बताया। उन्होंने जनकपुरी आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए समस्त क्षेत्र वासियों का आह्वान करते हुए संकल्प भी लिया इस दौरान उन्होंने श्री रामलीला कमेटी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी ने समूचे जनकपुरी क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने की बात कही। समाजसेविका आरती शर्मा ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव कुमार यादव अपने पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और इस बार जनकपुरी का आयोजन भव्य होगा।

 इस अवसर पर भावना एस्टेट अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सचिव प्रभाकर शर्मा, संतोष कटारा, संजय गोयल, मनोज बंसल, विश्वनाथ जुनेजा, मनोज जादौन, शीतल अग्रवाल, सौरभ साहूकार, रोहित कत्याल, अभिनव यादव सहित भावना एस्टेट के समीपवर्ती सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments