भाजपा विधायक कर रहे समाजवादी पार्टी को बदनाम, दो दिन में माफी मांगे नहीं तो करेंगे घर का घेराव : कोहली

 

आगरा। भाजपा विधायक द्वारा की गई पोस्ट को सपा नेता ने गलत बताया। उन्होंने विधायक को दो दिन माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा ना करने पर घर का घेराव करने और मुकदमा पंजीकृत कराने की बात कही है। इस संबंध में सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। 

गौरतलब है कि उत्तरी विधानसभा के भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इसमें मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के साथ ही लिखा था कि राममंदिर पर समाजवादी पार्टी बुलडोजर चलवाना चाहती है। इसको संज्ञान में लेते हुए समाजवादी पार्टी के 89 उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी नितिन कोहली और उनके कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने सोमवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया और उसके माध्यम से कहा कि भाजपा हमेशा सपा को बदनाम करने और जनता के बीच में उसकी छवि धूमिल करने के प्रयास करती रहती है। 

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी सपा पार्टी को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने अपने इस कृत्य के लिए अगले दो दिन में सोशल मीडिया के माध्यम से माफी नहीं मांगी तो वह और उनके कार्यकर्ता विधायक के घर का घेराव करेंगे और उनके विरुद्ध थाने में मुकदमा भी पंजीकृत कराएंगे। 

Comments