आगरा में दयालबाग में निवासी करने वालों के लिए खुशखबरी है, खुशखबरी ये है कि अब आपको अपनी गाड़ी में पैट्रोल भरवाने के लिए लंबा सफर तय करने की कोई जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल ने अपना एक पैट्रोल पंप अब दयालबाग में शुरु किया है। जिससे वहां पर निवास करने वाले लोगों के लिए अब राहत की बात है। इससे पहले यहां के लोगों को पैट्रोल भरवाने के लिए या तो भगवान टाॅकिज अथवा अमर उजाला तक जाना पड़ता था। वहीं अगर गाड़ी में पैट्रोल ही खत्म हो जाए तो काफी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था।
यहां स्थित है पंप
इंडियन ऑयल का यह पंप आपको 100 फुटा रोड़ पर खुला है। ये वही रोड़ है जो खंदारी से होते हुए बूढ़ी के नगला, अमर विहार चैकी होते हुए दयालबाग निकल जाती है।
लंबे समय से थी मांग
बताते चलें कि पिछले काफी समय से लोगों की मांग थी कि यहां पर भी एक पेट्रोल पंप होना चाहिए क्योंकि लोगों को अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवाने के लिए लम्बा चक्कर लगाना पड़ता था।

Comments
Post a Comment