इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन्स उत्तर प्रदेश शाखा की बैठक संपन्न


आगरा। आगरा में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन्स (आई आई एच पी) उत्तर प्रदेश शाखा की बैठक डॉ ओ पी श्रीवास्तव सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज इन होम्योपैथी, जानकी पुरम, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य और आई आई एच पी के मुख्य समन्वय डॉ राजेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आई आई एच पी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ. ओ पी श्रीवास्तव ने की। बैठक मे मुख्य रूप से निम्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर उसे क्रियान्वित करने पर सहमति बनी:

1) वर्ष 2027 में आई आई एच पी द्वारा लखनऊ में एक वृहद "राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन" होना तय हुआ है जिसके लिए लखनऊ इकाई के सहयोग से उसकी तैयारी प्रारंभ की जाएगी और अनुमानित माह और स्थान का निर्णय कर शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।

2) मुख्यमंत्री से मिल कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा "आई आई एच पी भवन" की मांग की जाएगी और प्रदेश में होम्योपैथी के विकास के लिए शैक्षणिक स्तर पर एवं शोध में उच्च गुणवत्ता के मापदंड स्थापित करने के लिए निवेदन किया जाएगा।

3) प्रदेश में आई आई एच पी को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले स्तर पर इकाईयों का गठन कर सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

4) होम्योपैथी की शैक्षणिक गुणवत्ता और लोकप्रियता बढ़ाने के लिए  अधिक से अधिक "सतत चिकित्सा शिक्षा" कार्यक्रमोॅ ,कार्यशालाओं, वेबिनार, एवं चिकित्सा शिविरों आदि का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी,  उपाध्यक्ष डॉ मधु रंजन सक्सेना, सचिव डॉ अम्बुज शुक्ल, वित्त सचिव डॉ पी के मौर्य संयुक्त सचिव डॉ एस पी मौर्य एवं डॉ सुनील कुमार,  कार्यकारिणी सदस्य, डॉ  एस पी यादव, डॉ रचना श्रीवास्तव, डॉ मोहित सत्संगी, एवं डॉ विजय सिसौदिया उपस्थित रहे। लखनऊ इकाई की अध्यक्ष प्रो. डॉ. रेनू महेन्द्र, सचिव डॉ अविनाश चंद्र, एवं कोषाध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव तथा आगरा इकाई के कोषाध्यक्ष डॉ ओ पी मित्तल भी बैठक में उपस्थित रहे, और सभी ने प्रत्येक मुद्दे पर चर्चा कर उस पर अपनी सहमति व्यक्त की।

Comments