आगरा रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूप घोषित, संजय सिंघल और नीता सिंघल निभाएंगे दिव्य भूमिका
आगरा | ताजनगरी में सजने वाली ऐतिहसिक रामलीला महोत्सव 2026 की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में इस बार रामलीला कमेटी, आगरा ने राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूप की घोषणा कर दी है। इस बार श्री संजय सिंघल (सादाबाद वाले) को राजा दशरथ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीता सिंघल को रानी कौशल्या के स्वरूप के लिए चुना गया है।
बताते चलें की संजय सिंघल पिछले 34 वर्षों से श्री रामलीला कमेटी से जुड़े हैं और वर्तमान में कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। वे मूल रूप से सादाबाद के निवासी हैं और किनारी बाजार स्थित डी.एस.एन. सर्राफ तथा एस.एन. सिंघल कोल्ड स्टोरेज का संचालन करते हैं।
राजा दशरथ के स्वरूप का चयन जनकपुरी-दशरथ चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें इस सम्मान की जानकारी दी और शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल सहित चयन समिति के पदाधिकारियों ने दोनों स्वरूपों को बधाई देते हुए सफल और भव्य रामलीला महोत्सव की शुभकामनाएँ दीं। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि इस वर्ष का आगरा रामलीला महोत्सव पहले से भी अधिक भव्य और दिव्य होगा इसके पश्चात समिति के सदस्यों ने उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें इस गौरवपूर्ण दायित्व की सूचना दी तथा अभिनंदन किया।
Comments
Post a Comment