मोहर्रम के मद्देनजर आगरा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान


अगर आप 26 जून यानी कि शुकवार को आगरा आने का प्लान बना रहे हैं तो आने से पहले जान लें शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर होने वाले डायवर्जन को जिससे आप कहीं जाम में न फंस जाएं। आगरा पुलिस द्वारा लोगों को ज़ाम से बचने मद्देनजर आगरा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान - 

▶️ 26 जून को सुबह 9 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

▶️ कोतवाली, सदर भट्टी और ढाकरान क्षेत्र में ऑटो, ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों पर रोक

▶️ धूलियागंज से सदर भट्टी जाने वाला ट्रैफिक सेंट जॉन्स और हरीपर्वत होकर निकलेगा

▶️ सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद

▶️ वाटर वर्क्स और कमला नगर से भगवान टॉकीज जाने वाले वाहन ओवरब्रिज से गुजरेंगे

▶️ पालीवाल पार्क और पीर कल्यानी मार्ग से सुल्तानगंज जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय

▶️ एत्माद्दौला तिराहा से अम्बेडकर पुल तक वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित

▶️ रामबाग, वाटर वर्क्स और जीवनी मंडी होकर निकाला जाएगा ट्रैफिक

▶️ लोहामंडी से बोदला और बोदला से लोहामंडी जाने वाले वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित

▶️ रुई की मंडी, भोगीपुरा और सीओडी चौराहे से ऑटो व ई-रिक्शा संचालन बंद रहेगा

▶️ तहसील चौराहा से शाहगंज तथा सेंट जॉन्स से लोहामंडी रूट पर ऑटो-ई रिक्शा प्रतिबंधित

▶️ बिजलीघर से सदर भट्टी और मदीना होटल तिराहा की ओर ऑटो व ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे

▶️ सदर भट्टी से मीरा हुसैनी तिराहा और हींग की मंडी क्षेत्र में व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री

▶️ अबू लाला दरगाह से सुल्तानगंज पुलिया सर्विस रोड पर भी रहेगा वाहन प्रतिबंध

▶️ पुलिस की अपील—घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान जरूर देखें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

Comments