नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति ने नवागत नागरायुक्त संतोष वैश्य का किया swagat

 


      आगरा। आगरा नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त सन्तोष कुमार वैश्य का आज नगर निगम में पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के विनोद इलाहाबादी ने पगड़ी पहनाकर श्याम करुणेश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अन्य पदाधिकारियों पटके पहनाकर स्वागत किया गया स्वागत पश्चात मोहन गुलज़ार ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया तत्पश्चात नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सभी कर्मचारी नेताओं से आह्वान किया कि मैं चाहता हूं आप सभी पदाधिकारी कल ही से आगरा को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025/2026 प्रतियोगिता में आगरा को नंबर वन बनाने के लिए एक मुहीम चलाएं इसपर सुन्दर बाबू चंचल ने कहा कि सहाब आप हम सभी के बारे मे अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार एवं अन्य अधिकारियों से जानकारी कर सकते हैं हम आगरा को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने के लिए पूर्व में कितनी मेहनत की थी इसी मेहनत का परिणाम था कि आगरा नंबर दो के पायदान पर आया था और हम हमेशा प्रशासन के साथ खड़े रहतें इस पर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की कोई भी समस्या हो आप लोग लेकर आएंगे उसका समय से निराकरण कराया जाएगा इस पर सभी पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया हम आपके साथ खड़े रहेंगे । 

         स्वागत करने बालों में विनोद इलाहाबादी, श्याम कुमार करुणेश, सुन्दर बाबू चंचल,सन्तोष डागौर,मोहन गुलज़ार, राजेश चौधरी, सोनू चौहान, गुलशन दयाल, सनी चौहान, मनीष चौहान, रंजीत नरवार, राजकुमार विद्यार्थी, राकेश चौधरी,रोहित लवानिया,शरद थनवार, आकाश चौहान,अजीत चौहान,अनिल राजौरिया,सोनू चौहान, लखन चौहान ,रोबिन इलाहाबादी ,राजेश चौहान रोहित इलाहाबादी , कामेश कुंज, ह्रतिक इलाहाबादी, शिवम् दिलवारिया, निखिल इलाहाबादी, मुकेश सोनकर, युवराज इलाहाबादी, प्रशांत चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Comments