आगरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार ताजनगरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक द्वारा दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती तृप्ता चौधरी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, आगरा, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, आगरा, पुष्कर उपाध्याय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमार द्वितीय, अपर जिला एवं न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरजीत, नोडल अधिकारी शारिब अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पंकज कुमार प्रथम, सचिव आदि उपस्थित रहे ।
न्यायधीश संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश, आगरा एवं अन्य समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण द्वारा 838 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माना धनराशि 871900 /- रूपये की धनराशि अधिरोपित की गई।
न्यायाधीश पंकज कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया की शाम तक जनपद आगरा में जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 550051 वादों का निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में विभिन्न बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावत, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, सिडिकेट बैंक अन्य फाइनेन्स कम्पनी आदि के कुल - 979 / - वादों का निस्तारण प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस आयोजन में आने वाले आम जनमानस की सुविधा हेतु जगह - जगह पूछताछ केन्द्र बनाये गये जिस पर नामित अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी । वादीगण द्वारा अपने वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित आये न्यायालय परिसर में वादकारीगण/अधिवक्तागण की चहल-पहल रही तथा शान्ति व्यवस्था में पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात रहा। राष्ट्रीय लोक अदालत के निस्तारण हेतु बैंक व मोबाइल कंपनियों से संबंधित मामलों से सम्बद्ध पीठों की स्थापना की गई जिनके द्वारा प्रीलिटिगेशन के माध्यम से वादों का निस्तारण किया गया। साथ की स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सीय हेल्प डेस्क भी लगायी गयी थी। जिसमें पक्षकारों का निःशुल्क चैकअप किया गया ।

Comments
Post a Comment