मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के 301वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाली जाने वाली मोटरसाइकिल रैली से पूर्व हुई बैठक

 


फिरोजाबाद। आगामी नगला चंदन में आगामी 31 मई 2026 को मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के 301वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाली जाने वाली मोटरसाइकिल रैली को लेकर योजना तैयार की गई, जिसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की।  

समाज के सदस्यों ने अहिल्याबाई होल्कर के इतिहास को गांव–गांव, घर–घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डालने के लिए सभी युवाओं को जोड़ने का फैसला किया। युवाओं में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष उत्साह दिखा।  

इस योजना के हिस्से के रूप में पुनीत बघेल (प्रधान पद प्रत्याशी), दयाशंकर बघेल (नगला कोकन्दा), धर्मेंद्र बघेल (HKS स्कूल), रमाशंकर बघेल (नगला कोकन्दा), सचिन बघेल (नगला चंदन), विक्रम बघेल (नगला चंदन), सुनील बघेल (नगला चंदन) और स्वयं देवेंद्र बघेल (कॉलेज वाले) ने सक्रिय भूमिका निभाई।  

आगामी कार्यक्रम की अगली बैठक *नगला चंदन में मंदिर के समीप* में **कल 17 मई 2026, रविवार को शाम 4 बजे** प्रस्तावित है, जिसमें मुख्य रूप से  

- प्रधान पुष्पेंद्र बघेल (धौरऊ),  

- डॉ. भूरी सिंह (तानगढ़ी)  तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।


Comments